रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। आमानाका थाना क्षेत्र में एक चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने इनोवा कार से करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए नगद बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, व्हाइट इनोवा रायपुर से नगद रकम लेकर महाराष्ट्र के मुंबई के लिए रवाना हुई थी। रकम को छुपाने के लिए कार के अंदर अलग से डेक बनाया गया था। बताया जा रहा है कि यह रकम हवाला का पैसा हो सकता है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर आमानाका क्षेत्र में चेकिंग प्वाइंट बनाकर संदिग्ध कार को रोका गया। कार में ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ के दौरान रकम के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। उनके अनुसार, उन्हें नागपुर के पास गाड़ी बदलने के निर्देश मिले थे।

CSP IPS अमन झा का बयान

इस मामले में आजाद चौक सब डिवीजन के सीएसपी, IPS अमन झा ने बताया कि बड़ी मात्रा में नगद रकम बरामद की गई है। कार चालक और उसके सहयोगी ने पैसों के स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल रकम को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस रकम का हवाला नेटवर्क से कोई कनेक्शन है या नहीं।

जांच जारी, बड़े खुलासे की उम्मीद

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी देखा जा रहा है कि इस रकम का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए किया जाना था या नहीं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!