बेमेतरा। बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के पथरी कला गांव का है, जहां नवविवाहित पति ने अपनी पत्नी नंदिनी वर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद घर से दूर खेत में जाकर पेड़ पर खुद फांसी लगा कर आत्माहत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच के जांच शुरू कर दी हैं और आगे विवेचना की जा रही है। सात महीने पहले ही हुई थी दोनों की शादी घटना की सूचना होने पर लड़की के परिवार वाले लड़की के घर पहुंचे जहां रो रो कर बुरा हाल है। वहीं लड़की के पिता चंद्रदेव ने बताया कि नंदिनी के पति यशवंत वर्मा ने गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया और खुद जाकर पेड़ पर फांसी लगा लिया। घटना से पहले मृतक नंदनी ने अपने पिता को फोन कर पति के द्वारा मारपीट करने की घटना बताई। बताया जा रहा है कि सात महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पिता ने बताया कि बीते रात ग्राम ढाबा मायके में बर्थ डे मनाया जिसमें मृतक पति ने अपनी पत्नी से विवाद कर घर चलने कहा था, वहीं पिता चंद्रदेव वर्मा ने रात में जाने से मना कर सुबह जाने की बात कही थी, और सुबह दोनों घर पथरी कला वापस आया। जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया बाद खुद खेत में जाकर पेड़ में फांसी लगा लिया। कई बार पति पत्नी के बीच विवाद हुआ है ये भी बताया कि कई बार दोनों पति पत्नी के साथ विवाद हुआ है, गांव के लोगों के समझने से अपनी बेटी को पति और समाज के लोगों के साथ ससुराल भेजा था, बताया कि पैसे की मांग किया है। साथ मृतक यशवंत वर्मा के तीनों बहने भी प्रताड़ित करती थी। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर विवेचना में लेकर पीएम रिपोर्ट के लिए शव को साजा भेजवाया। Post Views: 289 Please Share With Your Friends Also Post navigation 11 हजार केवी पोल में चढ़ा विछिप्त युवक, करंट की चपेट में आने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस CG BIG ब्रेकिंग : RPF महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या