ग्राम बेहराखार में गौवंश वध और मांस सेवन करते पाए गए आरोपी, पुलिस ने मौके से धारदार हथियार और गौ-मांस किया जब्त नारायणपुर/जशपुर: – नारायणपुर पुलिस ने शनिवार शाम एक विशेष ऑपरेशन में ग्राम बेहराखार से 14 लोगों को गौवंश वध और मांस सेवन करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि अश्विन कुजूर के घर में गौवंश को क्रूरतापूर्वक काटकर मांस बनाया जा रहा है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी ने तुरंत टीम के साथ छापेमारी की। मौके पर रोहित कुजूर, संजय कुजूर, अश्विन कुजूर, अनुरंजन कुजूर सहित 14 आरोपी पाए गए। टीम ने देखा कि गौवंश को धारदार हथियार से काटा गया था और अवशेषों को बोरे में रखा गया था। 5-5 किलो मांस दो कड़ाहियों में पकाया जा रहा था, और कुछ आरोपी उसका सेवन कर रहे थे। पुलिस ने बरामद किया: 10 किलो गौ-मांस एक टांगी दो बैठी प्लास्टिक बोरे में गौवंश के अवशेष आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, स.उ.नि. भिनसेंट टोप्पो, प्र.आर. 444 अजय कुजूर, प्र.आर. 174 रंजीत खलखो, प्र.आर. 498 पूरन चंद पटेल, आर. 466 बल्थाजर तिग्गा, आर. 602 प्रदीप भगत, आर. 102 जीवन मसीह, न.सै. विरेन्द्र भगत, ओमप्रकाश, अमित तिर्की का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। Post Views: 521 Please Share With Your Friends Also Post navigation कवर्धा के जंगलों में बाघिन की दस्तक वन्यजीवों की हलचल तेज, जंगली जानवरों को बना रही निशाना चांदनी बिहारपुर में तेंदुआ का आतंक: बछड़े पर किया हमला, ग्रामीण दहशत में