सरगुजा। नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए सरगुजा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 10 जून 2024 को गांधीनगर थाने में एक प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि 6 जून 2024 की रात उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से गायब हो गई। परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। प्रार्थी ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस शिकायत पर गांधीनगर थाना में अपराध क्रमांक 342/24 के तहत धारा 363 भा.द.वि. का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया सच पुलिस टीम नाबालिग की तलाश में जुटी थी, इसी बीच परिजनों ने उसे थाने में उपस्थित कराया। महिला अधिकारी ने पीड़िता से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि आरोपी अमन कुमार बुंदेलखंडी (उम्र 21 वर्ष, निवासी मिशन रोड, राजपुर, जिला बलरामपुर) ने उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की बात कबूल की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2-ढ), 376(3) भा.द.वि. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस टीम की सक्रियता इस कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक विपिन तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक अंजू भगत, महिला आरक्षक तेजश्वरी, और आरक्षक घनश्याम देवांगन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरगुजा पुलिस की इस कार्रवाई से नाबालिग अपराधों पर सख्ती का एक और उदाहरण सामने आया है। Post Views: 374 Please Share With Your Friends Also Post navigation सट्टेबाजी का मास्टरमाइंड सुधीर गुप्ता गिरफ्तार: 15 करोड़ के अवैध लेन-देन का खुलासा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 366 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे , सुखमय दाम्पत्य जीवन का अतिथियों ने दिया आशीर्वाद