पार्षद पूनम राकेश ने किया बैठक का बहिष्कार, सीएमओ पर मनमानी का आरोप

लखनपुर (सरगुजा) 18 मार्च 2025 – नगर पंचायत लखनपुर में पीआईसी (प्रशासनिक परिषद समिति) की पहली बैठक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) विद्यासागर चौधरी पर नियमों की अनदेखी और मनमानी करने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू द्वारा नियमानुसार पीआईसी में पांच सदस्यों का गठन किया गया था। इसके बावजूद, सीएमओ ने पांच के बजाय कुल नौ पार्षदों को बैठक में आमंत्रित कर दिया, जिससे अन्य पार्षदों में नाराजगी फैल गई।

बैठक का बहिष्कार,, पार्षदों में असंतोष

वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद पूनम राकेश साहू ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा:-
नियमों के विपरीत तरीके से पीआईसी में नौ सदस्य बनाए गए हैं, जबकि नियमानुसार केवल पांच सदस्य होने चाहिए। बाकी चार सदस्य अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं। यह नगर पंचायत प्रशासन की मनमानी को दर्शाता है।

कौन-कौन बने पीआईसी सदस्य?

नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू द्वारा पीआईसी के रूप में निम्नलिखित सदस्यों का चयन किया गया था:

  1. नेहा सनी बंसल (नगर पंचायत उपाध्यक्ष)
  2. उर्मिला खलखो (पार्षद)
  3. दिनेश साहू (पार्षद)
  4. अमित बारी (पार्षद)
  5. सीनू खड़िया (पार्षद)
  6. निशांत गुप्ता (पार्षद)
  7. पूनम राकेश साहू (पार्षद)
  8. गायत्री सचिन अग्रवाल (पार्षद)
  9. राजेश सोनवानी (पार्षद)

सीएमओ का पक्ष

मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी ने अपने बयान में कहा,
“नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नामित सदस्यों को ही बैठक में आमंत्रित किया गया था। नगर पालिका नियम 1961 की धारा 70 के तहत ही प्रक्रिया अपनाई गई है। पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।”

हालांकि, इस स्पष्टीकरण के बावजूद पार्षदों में असंतोष बरकरार है। नगर पंचायत लखनपुर में इस मुद्दे को लेकर जनचर्चा तेज हो गई है, और अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद को कैसे सुलझाता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!