दिनेश बारी लखनपुर

लखनपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी, मंगलवार को पूरे आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। यह पर्व हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, अर्थात कर्क राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। महाभारत काल से ही इस पर्व को मनाए जाने का उल्लेख मिलता है। पितामह भीष्म ने सूर्य के उत्तरायण होने पर ही अपने प्राण त्यागे थे।

मकर संक्रांति को नए ऊर्जा और स्नान-दान के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दान, जप, हवन, पूजन, तिल-गुड़ और खिचड़ी का सेवन शुभ माना गया है। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर नदी-तालाबों में स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की और देवी-देवताओं के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। प्रयागराज और गंगासागर में स्नान का विशेष महत्व है, जिसे “महास्नान” कहा गया है।

नर सेवा ही नारायण सेवा

मकर संक्रांति के मौके पर लखनपुर में विधायक राजेश अग्रवाल के निवास पर जरूरतमंदों को भोजन और गर्म कपड़े बांटे गए। इस पुनीत कार्य में विधायक राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल और राहुल अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य सहभागी रहे।

इस अवसर पर जय दुर्गा राइस मिल के मालिक अनिल अग्रवाल, हरविद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, वैभव अग्रवाल और उनके परिवार ने भी जरूरतमंदों को भोजन कराया और साल, स्वेटर, कंबल तथा अन्य गर्म कपड़े वितरित किए। जय दुर्गा परिवार अपनी दानशीलता के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है।

भंडारे में महावीर अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, सन्नी बंसल, सत्यनारायण तिवारी, पप्पू राय, कृष्णा गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और राजा पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग भंडारे में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

स्थानीय लोगों की सराहना

लखनपुर और जय दुर्गा परिवार द्वारा वर्षों से मकर संक्रांति और अन्य धार्मिक आयोजनों पर जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। इस बार भी उनकी यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!