लखनपुर/दिनेश बारी : लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर लखनपुर विधायक निवास के सामने गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर चलते ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चरण सिंह, पिता बंधु राम, निवासी ग्राम निमहा, थाना उदयपुर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक किसी परिजन के निधन पर शोक पत्र बांटने के लिए निकला था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही विधायक राजेश अग्रवाल, जो उस समय रायपुर में थे, ने लखनपुर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेजा और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है। हालांकि ट्रेलर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। विधायक अग्रवाल ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई एवं पोस्टमार्टम के बाद शव को सुपुर्द कर अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को प्रशासनिक और व्यक्तिगत स्तर पर हर संभव सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही विधायक ने NH-130 पर दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर रखने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस अराजकता के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि लखनपुर बाजार क्षेत्र में दुकानदार सड़क पर तक सामान फैलाकर रखते हैं, जिससे पैदल राहगीरों और वाहनों के लिए मार्ग संकरा हो जाता है। ग्राहकों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़ा करने से जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती है। पुलिस और प्रशासन द्वारा कई बार व्यापारियों को चेतावनी दी गई है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। Post Views: 244 Please Share With Your Friends Also Post navigation रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल ने गुदरी चौक में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान मन की बात कार्यक्रम का 128वाँ संस्करण लखनपुर मंडल में संपन्न, मंत्री राजेश अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया रहे मुख्य अतिथि