जीजा के साथ कमरे रोमांस कर रही थी साली, चुपके से वीडियो बनाकर पड़ोसी बोला – मुझे भी करना है, दोनों ने …. जाने फिर क्या हुआ

अमेठी : वैसे तो जीजा और साली के बीच के रिश्ते को नोक-झोंक और हंसी मजाक का रिश्ता माना जाता है, लेकिन दोनों के बीच रिश्तों की मर्यादा बनी रहती है। कई ऐसे भी है जो इस रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेठी के संग्रामपुर से सामने आया है। यहां एक जीजा अपने ही साली के साथ रोमांस कर रहा था। दोनों आपत्तिजनक हालात में थे। पड़ोसी ने दोनों के इस हरकत का वीडियो बना लिया और युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। इस बात से परेशान होकर जीजा और साली ने मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अमेठी जिले के संग्रामपुर का है। यहां बीतें दिनों एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई थी। मृतक सागर के मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर पड़ोसी कुमकुम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में कुमकुम ने बताया कि उसका और उसके जीजा के साथ में आपत्तिजनक स्थिति का सागर ने वीडियो बना लिया था। उसी को लेकर सागर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, जहां पर पहले से ही मौजूद युवती के जीजा ने सागर के पहुंचते ही उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद वह जमीन पर गिर गया।

जीजा और साली ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद जीजा ने कुल्हाड़ी से गले पर कई वार किया। जब वह मर गया, तो घर में रखी पालीथिन से उसका सिर और गर्दन बांध दिया। हाथ-पैर रस्सी से बांध कर उसे पड़ोस के पशुशाला में ले जाकर छिपा दिया। रात में ही युवती के जीजा कुल्हाड़ी छिपाने के बहाने चला गया। साक्ष्य मिटाने के लिए घर में पड़े खून की छींटों को रात में युवती ने गोबर से लीप दिया। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवती को जेल भेज दिया गया है, जबकि वेद प्रकाश की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!