क्रान्ति कुमार रावत की रिपोर्ट

सूरजपुर। सुरजपुर जिले की जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे इस बार जिला पंचायत में नारी शक्ति की सरकार बन गई।

भाजपा की चंद्रमणि देवपाल पैकरा को निर्विरला पंचायत अध्यक्ष घोषित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की रेखा राजवाड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को हराकर जीत हासिल की। चंद्रमणि देवपाल पैकरा प्रतापपुर जनपद के क्षेत्र क्रमांक 12 से निर्वाचित हुई हैं, वहीं रेखा राजवाड़े रामानुजनगर (क्षेत्र क्रमांक 14) से भाजपा की उम्मीदवार के रूप में जीतकर आई हैं।

चुनाव परिणाम के अनुसार, कांग्रेस ने जिला पंचायत की 15 सीटों में से केवल 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन उपाध्यक्ष पद के चुनाव में उसे 7 वोट मिले, जबकि भाजपा की रेखा राजवाड़े को 8 वोट प्राप्त हुए।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

भाजपा की इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यालय और विभिन्न इलाकों में जश्न का माहौल बना हुआ है।

अध्यक्ष पद बना जन्मदिन का खास तोहफा

पहली बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाली चंद्रमणि देवपाल पैकरा को संगठन ने उनके जन्मदिन पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपकर एक विशेष तोहफा दिया। चंद्रमणि भाजपा और संघ—दोनों की पसंदीदा प्रत्याशी थीं। यही कारण था कि इस पद के लिए कई दिग्गज नेताओं में होड़ मची हुई थी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सोनहत विधायक अपनी बेटी को इस पद पर देखना चाहती थीं, वहीं सत्यनारायण सिंह अपनी पत्नी कुसुम सिंह को अध्यक्ष बनाने की दौड़ में शामिल थे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई

भाजपा की जीत के बाद प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा और उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े को बधाई दी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!