रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को राज्य सरकार एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिभागियों को यह सहायता राशि महापौर सम्मान निधि के अंतर्गत दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार पहले से नगर निगमों के माध्यम से महापौर सम्मान राशि प्रदान करती रही है, और अब यूपीएससी मेंस पास करने वाले छात्रों को भी इसी फंड से लाभान्वित किया जाएगा। सरकार का यह कदम युवाओं को सिविल सेवा में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा और राज्य के प्रतिभावान अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने में सहयोग करेगा। Post Views: 211 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम! बारिश-ओले-आंधी ने मचाई हलचल, इन जिलों में अलर्ट जारी नहीं लगाया एचएसआरपी नंबर प्लेट तो हो जाएं कार्रवाई के लिए तैयार, जानें कैसे करें अप्लाई