रायपुर। भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वे राज्य के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों और अलंकरणों से सम्मानित करेंगे, जिनमें भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार शामिल हैं। समारोह में 780 स्कूली बच्चे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों के कार्यक्रम

  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह – राजनांदगांव
  • रामविचार नेताम – सरगुजा
  • दयालदास बघेल – गरियाबंद
  • केदार कश्यप – बालोद
  • लखन लाल देवांगन – कोरबा
  • श्याम बिहारी जायसवाल – जशपुर
  • ओ.पी. चौधरी – रायगढ़
  • लक्ष्मी राजवाड़े – सूरजपुर
  • टंकराम राम वर्मा – जांजगीर-चांपा

सांसद और विधायकों के ध्वजारोहण स्थल

  • बृजमोहन अग्रवाल – बलौदाबाजार
  • विजय बघेल – बेमेतरा
  • संतोष पाण्डेय – कवर्धा
  • चिंतामणी महाराज – बलरामपुर
  • रूपकुमारी चौधरी – महासमुंद
  • राधेश्याम राठिया – सारंगढ़
  • कमलेश जांगड़े – सक्ती
  • महेश कश्यप – बीजापुर
  • भोजराज नाग – कांकेर
  • देवेंद्र प्रताप सिंह – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
  • पुन्नू लाल मोहले – मुंगेली
  • धरम लाल कौशिक – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • अमर अग्रवाल – कोरिया
  • अजय चंद्राकर – धमतरी
  • रेणुका सिंह – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  • लता उसेंडी – कोंडागांव
  • विक्रम उसेंडी – नारायणपुर
  • राजेश मूणत – मोहला-मानपुर-अ.चौकी
  • किरण देव – दंतेवाड़ा
  • धरमजीत सिंह – सुकमा
Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!