सक्ती। जिले में घर में घुसकर महिला पर टांगी से हमला किया गया है, महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई है। घटना 3 मार्च की है, घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मामला चंद्रपुर थाना का मामला है। जानकारी के अनुसार चंद्रपुर के ग्राम पेंड्ररुवा निवासी मीना पटेल उम्र 34 साल घर के बेडरूम में थी, तभी अचानक दोपहर 1 बजे के करीब एक नकाबपोश बदमाश कमरे के अंदर घुसकर टांगी से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर फरार हो गया। महिला के सिर में टांगी से 10 बार से अधिक जान लेवा हमला किया गया है। हमले में महिला मीना पटेल खून से लतपथ थी, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला आई सी यू में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Post Views: 259 Please Share With Your Friends Also Post navigation भारतमाला प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण घोटाला: डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे निलंबित.. युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक को भाई ने खूब पिलाई शराब, फिर बेहरमी से किया हत्या, आरोपी गिरफ्तार..