लीलांबर यादव/ धरमजयगढ़ रायगढ़, 24 नवंबर 2024:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के तहत इस वर्ष भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसानों को किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ धान खरीदी कर रही है। किसानों की सहूलियत के लिए उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे 2,000 रुपये से 10,000 रुपये तक की राशि निकाली जा सकेगी। इससे किसानों को धान परिवहन, ट्रैक्टर और मेटाडोर का भाड़ा, हमाली और मजदूरी का भुगतान करने में आसानी होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अभियान निर्बाध रूप से चल रहा है। यह अभियान 14 नवंबर से शुरू हुआ है और 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस खरीफ सीजन में 27.68 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। राज्य के 2,739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से इस वर्ष 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। Post Views: 394 Please Share With Your Friends Also Post navigation हसदेव नदी-जंगल बचाओ पदयात्रा की शुरुआत बिलासपुर से 24 नवंबर को हुई 08 दिसंबर को हरिहरपुर में होगा समापन अवैध 1600 लीटर डीजल के साथ 4 गिरफ्तार, प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई