दिनेश बारी लखनपुर की रिपोर्ट लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में वाहन स्वामी और चालक बाल-बाल बचे, गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त लखनपुर, 13 दिसंबर 2024लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। झीनपुरी पारा निवासी वाहन स्वामी राजकुमार अपने चालक मोनू के साथ कार चलाना सीखने आए थे। जानकारी के अनुसार, अभ्यास के दौरान राजकुमार ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पांव रख दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर 7 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही कि कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे वाहन स्वामी और चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय स्टेडियम में कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना से यह साफ है कि बिना प्रशिक्षित व्यक्ति के वाहन चलाना कितना खतरनाक हो सकता है। इस हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन यह घटना वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता को दोहराती है। Post Views: 198 Please Share With Your Friends Also Post navigation अंबिकापुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार: विधायक राजेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री से की महत्वपूर्ण चर्चा बिग ब्रेकिंग:बिलासपुर से औरंगाबाद जा रही स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराई, तीन घायल