पप्पू जायसवाल / सुरजपुर सूरजपुर/13 नवंबर 2024/ शासकीय महाविद्यालय, रामानुजनगर में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को नवीन उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहन हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर स्वावलंबन का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा किया गया, जिसमें शासकीय महाविद्यालय, रामानुजनगर के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना और नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के संबंध में जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तार से दिया गया । इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के प्रबंधक श्री अवधेश कुमार कुशवाहा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30, नवीन उद्योग स्थापना, लायसेंसिंग प्रकिया और विभागीय सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। चार्टर्ड एकाउण्टेंट श्री हिमांशु अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, आयकर एवं वस्तु एवं सेवा कर के अंतर्गत जानकारी दी गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रामकुमार साहू द्वारा योजनाओं का लाम लेकर स्वरोजगार स्थापना हेतु छात्र-छात्राओं प्रोत्साहित किया गया । इस स्वावलंबन शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के प्रबंधक श्री शिवनाथ सिंह खुसराम, सहायक प्रबंधक, श्री संजय लकड़ा तथा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिथि व्याख्याता श्री आशिष कुमार मेहर और महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यकम का संमापन किया गया । समाचार क्रमांक/724/प्रदीप/विषाल/फोटो 12 से 14 भैयाथान के मंगल भवन में परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस का किया गया आयोजन सूरजपुर/13 नवंबर 2024/ 14 नवंबर 2024 को शासन द्वारा घोषित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस के अंतर्गत भैयाथान के मंगल भवन में परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस का आयोजन किया गया। भैयाथान परियोजना अंतर्गत कुल 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 13 सहायकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री राम सेवक पैकरा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के समाज में महत्व पर प्रकाश डाला गया साथ ही कुपोषण तथा गांव में लोगों के समेकित विकास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने करते रहने प्रेरित किया गया।उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा संतोष सारथी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का उत्साह वर्धन किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री मार्तंड साहू द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उक्त अवसर पर शुभकामनाएं दिया गया।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी भैयाथान, समस्त पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं उपस्थित थे। Post Views: 200 Please Share With Your Friends Also Post navigation भैयाथान के मंगल भवन में परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस का किया गया आयोजन कलेक्टर द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन एवं क्रेडा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की गई