आरा मिल में जांच करने पहुंचे वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई की जगह संचालक के साथ पीते नजर आए शराब, देखें वीडियो…. जांजगीर-चांपा। जिले के खपरीडीह गांव की आरा मिल में जांच के लिए पहुंचे वन विभाग के 6 कर्मचारी शराब पीते हुए वीडियो में पकड़े गए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डीएफओ हिमांशु डोंगरे ने सभी का अल्कोहल टेस्ट करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई, लेकिन अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है जानकारी के अनुसार जब ग्रामीण खपरीडीह के आरा मिल के विरुद्ध शिकायत पर पहुंचे थे, तभी वन विभाग के कर्मचारी जांच करने के बजाय केसरवानी आरा मिल के संचालक के साथ शराब पीते नजर आए, वहीं इस दौरान अवैध अर्जुन की लकड़ी का जखीरा मौजूद था। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वन विभाग के 6 कर्मचारी शराब पीते नजर आए, वीडियो में बोतल और डिस्पोजल नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ हिमांशु डोंगरे ने सभी 6 कर्मचारी के अल्कोहल टेस्ट करवाने के लिए चिकित्सालय भेज जिला गया। सभी 6 सभी कर्मचारी के रिपोर्ट पर अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई है, वहीं अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। देखें वीडियो: Post Views: 203 Please Share With Your Friends Also Post navigation आज पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गरज चमक के साथ गिरेगी बिजली हिट एंड रन मामला: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, चालक मौके से फरार…