उदयपुर:एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग, उदयपुर के सेक्टर-1 की दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुपरवाइजर श्रीमती सोनम रानी सोनी पर आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी बन सिंह नेताम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सुपरवाइजर उनसे आरओ के प्रत्येक 50 किलो पर 100 रुपये की वसूली करती हैं। इसके अलावा, गर्म भोजन का सामान भी कम मात्रा में उपलब्ध कराया जाता है। एक दिन की अनुपस्थिति पर तीन दिन का मानदेय काट लिया जाता है। नवंबर माह की गर्म भोजन की राशि भी अभी तक कार्यकर्ताओं को नहीं मिली है। चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि हरी सब्जी खरीदने के लिए समूह की महिलाओं द्वारा दिए गए 100-200 रुपये भी सुपरवाइजर द्वारा वापस मांग लिए जाते हैं। नोटिस का जवाब दिए जाने पर भी उसे स्वीकार नहीं किया जाता। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आरओ कटौती का पैसा नहीं देने पर एक कार्यकर्ता को नौकरी छोड़ने की धमकी देकर बार-बार प्रताड़ित किया गया। इस मामले में परियोजना अधिकारी दयामणी कुजूर ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया है और आपसी समन्वय के साथ काम करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गलत है। अनुविभागीय अधिकारी बन सिंह नेताम से इस मामले में प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। Post Views: 846 Please Share With Your Friends Also Post navigation थान खम्हरिया: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत कुसुम लोहा फैक्ट्री की चिमनी गिरी, आधा दर्जन मजदूर दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी