अहमदाबाद प्लेन हादसा: 240 यात्रियों की मौत की पुष्टि, 2 जिंदा बचे, टाटा समूह ने मृतकों के परिजनों को 1 – 1 करोड़ देने का किया ऐलान डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) हो गया है। विमान में 242 लोग सवार थे। टेक ऑफ करते ही विमान गिर गया और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर में प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे में सिविल अस्पताल की बिल्डिंग अतुल्यम को भी नुकसान हुआ है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश की खबर ने देश और दुनिया को झकझोर दिया है। यह विमान लंदन के लिए रवाना हुआ था। एयर इंडिया ने इस दुर्घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि विमान में कुल 242 यात्री और बाकी 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे में प्लेन में सवार 240 यात्रियों की मौत और दो के जिंदा बचने की खबर है। गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। सभी 242 यात्री की जान जाने से आज का दिन भारत के लिए काला दिन बन गया है। दो यात्री जिंदा बचे हादसे में केवल दो लोगों के बचने की बात आई है। सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। टाटा समूह मृतकों के परिजनों को देगा 1 करोड़ टाटा समूह ने एयर इंडिया दुर्घटना के प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की है। Post Views: 278 Please Share With Your Friends Also Post navigation ब्रेकिंग : अहमदाबाद में बड़ा हादसा! यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त इंस्टाग्राम पर घटे फॉलोअर्स तो पत्नी का चढ़ा पारा, बोली- रील बनाने से रोका तो दे दूंगी तलाक; मामला पहुंचा थाने