भावभीनी विदाई

🔷 पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के कार्यकाल की प्रसंशा कर आगामी कार्यकाल के लिए दी गई शुभकामनायें।

🔷 स्थानांतरण पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा कों पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

🔷 स्थानांतरण पश्चात श्री अमित पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा कैम्प बस्तर मे देंगे अपनी अग्रिम सेवाएं।

⏩ पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण) कों जिला सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा कैम्प बस्तर मे पदंस्थापना पश्चात कोऑर्डिनेशन सेंटर अम्बिकापुर मे विदाई कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के सरगुजा मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण के पद पर पदंस्थापना पश्चात कार्यकाल कों अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्यकाल के दौरान अच्छी पुलिसिंग किये जाने हेतु प्रसंशा की गई साथ ही आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनायें देकर भावभीनी विदाई दी गई।

⏩ कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए कहा गया कि सरगुजा जिले मे 08 महीने का कार्यकाल रहा इस दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियो सहित अधीनस्थ कर्मचारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, साथ ही कार्यकाल के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अनुभाग स्तर पर बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से क़ानून व्यवस्था स्थापित किया गया, कार्यकाल के दौरान आप सभी का लगातार सहयोग प्राप्त हुआ हैं, आगे भी आशा करता हू कि आप सभी का निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहेगा, कार्यक्रम मे सभी पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल कों पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया साथ ही मोमेंटो देकर आगामी सेवाओं के लिए शुभकामनायें प्रदान की गई।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!