लखनपुर / दिनेश बारी, 05/10/2024 नीति आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान चलाया गया था। इसका समापन कार्यक्रम 5 अक्टूबर, शनिवार को लखनपुर जनपद कार्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, लुण्ड्रा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से की गई और अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, माता सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्रों के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समापन कार्यक्रम में आकांक्षा ब्रांड ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। विधायक राजेश अग्रवाल और अन्य अतिथियों ने स्टॉल का निरीक्षण करते हुए महिला समूहों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। विधायक राजेश अग्रवाल ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत कार्यालय को एक दुकान आवंटित करने के निर्देश दिए। साथ ही, आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में विभिन्न विभागों के शत-प्रतिशत कार्यों की सराहना करते हुए एनआरएलएम की महिला समूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र भी अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। अपने संबोधन में विधायक राजेश अग्रवाल ने सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, एसडीओ दिलीप कुमार मिंज, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, शोभिता शुक्ला, सचिव संघ प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, जयपाल साहू सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। Post Views: 313 Please Share With Your Friends Also Post navigation रेण नदी से रेत के अवैध खनन और परिवहन पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: एनजीटी नियमों की धज्जियां उड़ाते रेत माफिया पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग: अंजुमन गौसिया कमेटी ने लखनपुर थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन