मुख्यमंत्री और अरविंद नेताम की मुलाकात के क्या हैं मायने? RSS के कार्यक्रम से लौटने के बाद हुई भेंट, मुख्यमंत्री से हुई लंबी चर्चा

रायपुर : आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की है। ये मुलाकात उस वक्त हुई है, जब अरविंद नेता कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आयोजन में मुख्य अतिथि बनने को लेकर उन पर सवाल उठ रहा है। ऐस में मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात के कई मायने निकल रहे हैं। चर्चा ये भी है कि क्या वो भाजपा में शामिल होंगे? क्या एक बार फिर भाजपा उन्हें लुभा रही है।

हालांकि इस मामले में अभी कोई जवाब तो नहीं मिल रहा है, लेकिन सियासी अटकलें जरुर तेज हैं। जानकारी के मुताबिक अरविंद नेता बस्तर में बड़ा आदिवासी चेहरा है। इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव कैबिनेट में वो शामिल रहे हैं। उनका एक जनाधार रहा है। लिहाजा, मुख्यमंत्री के साथ उनकी चर्चा को लेकर अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। मुलाकात की जो तस्वीर आयी है, वो भी दोनों नेताओं के बीच की मजबूत बांडिंग को दिखा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अरविंद नेताम से मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा है कि सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम जी से आज सौजन्य भेंट हुई। नेताम को संघ मुख्यालय के प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला, यह समूचे प्रदेश के लिए प्रसन्नता की बात है।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि नेताम ने बताया कि अपने उद्बोधन में उन्होंने विस्तार से मतान्तरण, विकास, पर्यावरण, आदि से संबंधित जन सरोकारों से जुड़े विषयों पर पर विस्तार से वहां विमर्श किया। ऐसे आयोजन समाजों को और अधिक नजदीक आने में सहायक होता है। मुलाकात के अवसर पर डॉ. प्रीति नेताम और समाज के युवा नेता विनोद नागवंशी भी उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!