पुलिस तबादलों की बड़ी कार्रवाई : 15 एसआई और 62 एएसआई का एक साथ स्थानांतरण, एसएसपी ने जारी किए आदेश देखे पूरी लिस्ट रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों का थोक में तबादला कर दिया गया है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने 15 सब-इंस्पेक्टर (SI) और 62 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें से अधिकांश पुलिसकर्मी एक ही स्थान पर वर्षों से जमे हुए थे। प्रशासनिक दृष्टिकोण और विभागीय सशक्तिकरण के तहत यह बड़ा निर्णय लिया गया है। इस फेरबदल को रायपुर पुलिस की कार्यशैली में बदलाव और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। ट्रांसफर आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे, और संबंधित अधिकारियों को नए स्थान पर जल्द से जल्द योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। Post Views: 187 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : PCC अध्यक्ष का आईफोन चोरी, बैठक लेने के दौरान गायब हो गया लाखों का मोबाइल, राजनीतिक गलियारों में मचा हलचल CG News : शिक्षा विभाग का नया फरमान : 5वीं – 8वीं की सेंट्रलाइज्ड परीक्षा सबके लिए जरूरी, इस बार नहीं मिलेगी निजी स्कूलों को छूट