Fire News : एक चिंगारी ने पूरे गांव को किया जलाकर राख, सैकड़ों पशुओं की हुई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

एक चिंगारी ने पूरे गांव को किया राख, सैकड़ों पशुओं की हुई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक बड़ी आगजनी की घटना घटी है। यहां टप्पा जामनी गांव में बुधवार देर रात को आंधी के चलते ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंगारी ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 200 घर जलकर खाक हो गए। इतना ही आगजनी की इस घटना में सैकड़ों पशुओं की झुलसकर मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि, गांव में आग लगने के बाद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक यक्ति आग की चपेट में आ कर झुलस गया। झुलसे व्यक्ति को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने बताई हादसे की वजह

आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। जब तक दमकल विभाग की टीम गांव पहुंची, तब तक पूरा गांव राख में बदल चुका था। इस मामले में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि तेज आंधी की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस प्रशासन दमकल, मेडिकल की सारी टीम और एम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं।

प्रभावित लोगों को दिलाया जाएगा मुआवजा

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। एक व्यक्ति सामान्य रूप से झुलस गया है। हालांकि बड़ी संख्या में जानवरों की मौत होने की बात कही जा रही है। इस नुकसान का जल्द से जल्द मूल्यांकन करके प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाया जाएगा। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी मदद दी जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!