CG NEWS: छत्तीसगढ़ में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, पढाई में होने वाला है बड़ा बदलाव…

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, पढाई में होने वाला है बड़ा बदलाव…

रायपुर। लंबे इंतज़ार के बाद अब फिर से स्कूलों में बजेगी पढ़ाई की घंटी। जी हां! छत्तीसगढ़ में 16 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। इस बार पढ़ाई के साथ-साथ गर्मी से बचाव का भी खास ख्याल रखा गया है। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच स्कूल खुलने को लेकर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में जहां एक ओर उत्साह है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने समय-सारिणी में बदलाव कर राहत देने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेशोत्सव” में भाग लेने की अपील की है। इस पहल का मकसद शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाना है ताकि शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में हायर सेकेंडरी की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है। आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक ज्यादा संभावना है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!