CG Crime : 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया अरेस्ट

10 साल की मासूम से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया अरेस्ट

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाले युवक ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। मासूम ने जब परिजनों को घटना बताई, तब परिजन थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 21 साल का नागेश्वर यादव पेशे से रोजी-मजदूरी का काम करता है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मंगलवार की रात पड़ोस में रहने वाली बच्ची को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर ले जाने के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद बच्ची काफी डर गयी थी। ऐसे में आरोपी ने बच्ची को डराते हुए घटना की जानकारी किसी को नही बताने की धमकी दिया गया। देर रात जब बच्ची घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट सहित जान से मारने की धमकी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!