CG : फर्जी नौकरी का झांसा : पोस्ट ऑफिस में नियुक्ति के नाम पर 2.74 लाख की ठगी, FIR हुआ दर्ज

फर्जी नौकरी का झांसा : पोस्ट ऑफिस में नियुक्ति के नाम पर 2.74 लाख की ठगी, FIR हुआ दर्ज

कवर्धा : बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पंडरिया थाना क्षेत्र के किशुनगढ़ निवासी नंदलाल चंद्राकर ने पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 74 हजार रुपये गवां दिए। लेकिन जब नियुक्ति पत्र मिला तो वह फर्जी निकला। आरोप जांजगीर जिले के मल्दा निवासी पंकज टंडन पर लगा है, जिसने खुद को प्रभावशाली बताकर पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। पीड़ित नंदलाल को विश्वास में लेकर पैसे ऐंठे गए, लेकिन जब तक सच्चाई सामने आई, तब तक ठगी हो चुकी थी। पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है, जहां नंदलाल की शिकायत पर आरोपी पंकज टंडन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी के इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बढ़ती बेरोजगारी के बीच ऐसे ठग युवाओं को नौकरी का लालच देकर अपना शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि किसी भी तरह की नौकरी के वादे पर पैसे देने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!