CG : डोली से पहले उठी दुल्हन की अर्थी …. लॉज के बाथरूम में युवती ने किया सुसाइड, मातम में बदली परिवार की खुशियां

भिलाई : भिलाई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले लड़की वाले बलिया से भिलाई आए थे। बता दें कि, मामले में दुल्हन के परिजनों ने बताया कि, वे दो दिन पहले बलिया से भिलाई आए थे और आज शाम को शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही दुल्हन ने लॉज के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतिका के घर मातम पसर गया है। हर कोई इस घटना से हैरान है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!