शादी के तीसरे दिन जीजा के साथ फरार हुई नई ब्याही साली, आधी रात माथा पीटता रह गया दूल्हा, जानिए क्या है पूरा मामला

Jija Sali Love Story : भले आज के समय को मार्डन जमाना कहा जा रहा हो, लेकिन रिश्तों की अहमियत आज के दौर में बिल्कुल खत्म हो गई है। छोटे-बड़े का तो लिहाज ही खत्म सा हो गया है। हैरानी तो तब होती है, जब लोग रिश्तों की मर्यादा तोड़ अपनों से ही शादी कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है। यहां एक दुल्हन को उसी का जीजा शादी के तीन दिन बाद भगा ले गया। दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिंवार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया- 17 मई को मेरे बेटे की शादी हुई थी। 18 मई को बरात लौटी। 19 मई की रात करीब आठ बजे दुल्हन का जीजा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से आया और दुल्हन को जबरदस्ती ले गया। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि दुल्हन को अपने साथ ले जाने वाला शख्स रिश्ते में उसका जीजा है। दुल्हन के पति और सास ने इसकी विरोध किया तो जीजा ने उन्हें धमकाया।

दोनों पक्षों से पूछताछ जारी

बिंवार एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दुल्हन को उसके जीजा के गांव से बरामद कर लिया गया है। लेकिन जीजा अभी फरार है। उसकी और उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। दुल्हन वाकई में पांच लाख के जेवरात साथ ले गई है या नहीं, उसकी भी तफ्तीश की जा रही है। साथ ही दुल्हन के आरोपों की भी जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!