मधुमक्खी के काटने से युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही का लगाया आरोप… भानुप्रतापपुर: दुर्गूकोंदल ग्राम हाहालद्दी निवासी अंजुमराम नरेटी की मधुमक्खी के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते अंजुमराम की मौत हुई। मृतक के भाई शिवप्रसाद नरेटी और ग्रामीण अनिल सिन्हा ने बताया कि अंजुमराम नरेटी को सुबह 10 बजे खेत पहुंचा इसी दौरान सैकड़ों मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खी काटने से अंजुम पूरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने सही इलाज नहीं किया और न ही रिफर किया। इस कारण शरीर में सूजन हुई और मौत हो गई। उन्होंने बताया कि समय पर हायर सेंटर रिफर करने से अंजुमराम की जान बच सकती थी, लेकिन डॉक्टरों ने जल्द रिफर नहीं किया। Post Views: 141 Please Share With Your Friends Also Post navigation LPG Cylinder : हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर फ्री, रक्षाबंधन से पहले भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, तेल कंपनियों के साथ हुई डील Cloud burst in Uttarkashi : उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, दर्जनों मकान और होटल मलबे में दबे, कई लोगों की मौत देखे पूरा वीडियो