भाजपा जिलाध्यक्ष अश्लील वीडियो प्रकरण में आया अब नया मोड़, महिला ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

भाजपा जिलाध्यक्ष अश्लील वीडियो प्रकरण में आया अब नया मोड़, महिला ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

गोंडा : गोंडा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष और एक महिला से जुड़े कथित अश्लील वीडियो के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में दिखाई दे रही महिला ने जिले के छपिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए दावा किया है कि एक ‘राजनीतिक साजिश’ के तहत वीडियो को गलत ढंग से पेश किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि महिला ने दर्ज मुकदमे में इस घटना को ‘राजनीतिक साजिश’ करार देते हुए कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उसकी और भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की छवि धूमिल करना चाहते हैं। महिला ने कहा है कि कश्यप उसके लिए बड़े भाई जैसे हैं और उनके बीच कोई अनुचित रिश्ता नहीं है।

छपिया के थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि प्रकरण में महिला की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उन्होंने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया है कि पिछले महीने 12 अप्रैल को वह लखनऊ से घर लौट रही थी तथा उसकी तबीयत खराब थी और उसे चक्कर आ रहा था।

सीढ़ियां चढ़ते वक्त उसका पैर फिसल गया, भाजपा जिलाध्यक्ष ने थाम लिया

महिला ने बताया कि उसने भाजपा जिलाध्यक्ष को फोन करके मदद मांगी और वह उसे रेलवे स्टेशन से लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे। महिला का कहना है कि उसने ऊंची हील की सैंडल पहनी थी जिससे सीढ़ियां चढ़ते वक्त उसका पैर फिसल गया। महिला ने कहा कि वह गिरने ही वाली थी कि पीछे आ रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने उसे थाम लिया।

संजीव वर्मा के मुताबिक महिला ने मुकदमे में कहा है कि वायरल वीडियो में इसी क्षण को गलत संदर्भ में दिखाने की कोशिश की गई है। महिला ने कहा कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो वह न्यायालय में मानहानि का दावा करेगी और जरूरत पड़ी तो महिला आयोग से भी न्याय मांगेगी। गोंडा भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का कथित रूप से अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रहा है।

महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे भाजपा जिलाध्यक्ष

वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। किसी कार्यकर्ता ने इस वीडियो को वायरल करते हुए जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पार्टी नेतृत्व को भेज दिया। इस प्रकरण में पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष से जवाब-तलब किया है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!