ग्राम जोधपुर में ट्रांसफार्मर के समीप करंट की चपेट में आने से बैल की हुई मौत किसान ने मुआवजे की मांग

अंबिकापुर/दिनेश बारी : लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोधपुर में 27 में दिन मंगलवार की सुबह ट्रांसफार्मर के समीप करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई है मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश राजवाड़े पिता बरन राम जोधपुर थाना लखनपुर निवासी का एक बैल ट्रांसफार्मर के समीप करंट की चपेट में आ गया जिससे बैल की मौके पर ही मौत हो गई। कृषि कार्य नजदीक है और वैसे में बैल की कारण से मौत हो जाने के बाद किस के पास खेती-बड़ी करने हेतु समस्या उत्पन्न हो गई है वहीं किसान को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है किसान ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ताकि वाह मुआवजा मिलने के बाद नया बैल खरीद कर कृषि का कार्य कर सके।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!