इंस्टाग्राम पर घटे फॉलोअर्स तो पत्नी का चढ़ा पारा, बोली- रील बनाने से रोका तो दे दूंगी तलाक; मामला पहुंचा थाने

इंस्टाग्राम पर घटे फॉलोअर्स तो पत्नी का चढ़ा पारा, बोली- रील बनाने से रोका तो दे दूंगी तलाक; मामला पहुंचा थाने

डेस्क। यूपी के हापुड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर थानेदार से लेकर काउंसलर तक चकरा गए। सोशल मीडिया के रील और फॉलोअर्स का नशा पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसी दरार डाल गया कि मामला सीधे थाने पहुंच गया।

ग्रेटर नोएडा के युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि वो पूरे दिन इंस्टाग्राम पर रील बनाती रहती है और घर के किसी काम में हाथ तक नहीं लगाती। जब पति ने उसे रील बनाने से रोका तो पत्नी ने नीले ड्रम वाली रील दिखाकर डराया और कहा — “अगर दोबारा टोका तो तेरा हाल मेरठ जैसा कर दूंगी।” यही नहीं, पत्नी ने पति को भूखा छोड़ना भी शुरू कर दिया।

पति का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ। उसने बताया कि पत्नी के दो फॉलोअर्स कम क्या हुए, पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बर्तन धोने से फॉलोअर्स कम हो गए इस बात पर पत्नी ने घर में झगड़ा मचा दिया और धमकी दे डाली — “अगर रील बनाने से रोका तो तलाक दे दूंगी।”

इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मामला हापुड़ के महिला थाने पहुंचा। चार घंटे तक पति-पत्नी की काउंसलिंग चली, मगर रील का भूत उतरा नहीं। पत्नी अड़ी रही कि चाहे कुछ हो जाए, रील बनाना नहीं छोड़ूंगी।

थाना प्रभारी और सीओ सिटी ने बताया, “पति-पत्नी में सोशल मीडिया को लेकर विवाद था। दोनों ने सुलह कर भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया है। लेकिन सुलह के बाद भी पत्नी अपनी रील बनाने की जिद पर कायम रही।”

फिलहाल दोनों के बीच सुलह हो गई है लेकिन सोशल मीडिया की यह लड़ाई कब फिर बवाल मचाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!