आल्प्स पर्वत का ग्लेशियर टूटा …. पलक झपकते ही मलबे में दफन हुआ पहाड़ों के नीचे बसा गांव, भयानक मंजर देख उड़े लोगों के होश …. देखे पूरा वीडियो ….

आल्प्स पर्वत का ग्लेशियर टूटा …. पलक झपकते ही मलबे में दफन हुआ पहाड़ों के नीचे बसा गांव, भयानक मंजर देख उड़े लोगों के होश …. देखे पूरा वीडियो ….

Switzerland Glacier Collapse : स्विट्जरलैंड में आल्प्स पर्वत का ग्लेशियर टूटने से पहाड़ के नीचे बसे गांव का 90 फीसदी हिस्सा तबाह हो गया है। बता दें कि, जियोलॉजिस्ट ने महीने के शुरुआत में ही चेतावनी दी थी, जिसके बाद गांव को खाली कराया गया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे आल्प्स पर्वत का एक विशाल ग्लेशियर का हिस्सा टूटकर गिर पड़ा, जिससे हजारों टन बर्फ, कीचड़ और चट्टानों का सैलाब गांव की ओर बह आया और पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि, यह हादसा पहले से ही संभावित भूस्खलन के खतरे के कारण खाली कराए गए गांव में हुआ।

इसके बावजूद एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश जारी है। स्विस राष्ट्रीय प्रसारक SRF द्वारा जारी किए गए ड्रोन फुटेज में देखा गया कि ब्लैटन गांव का अधिकांश हिस्सा कीचड़, पत्थर और बर्फ की मोटी परत से ढक गया है। यह गांव दक्षिण-पश्चिम स्विट्ज़रलैंड के लोएटशेंटल घाटी में स्थित है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!